झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 का रिजल्ट तैयार करने का फॉर्मूला तैयार कर लिया है. इसे लागू करने के लिए तैयारी की जा रही है. जैक द्वारा रिजल्ट को लेकर तय किये गये प्रावधान के अनुरूप इस वर्ष मैट्रिक व इंटर के परीक्षार्थियों को किसी विषय में 100 में 80 अंक तक कक्षा 9 व 11 वीं के प्राप्तांक के आधार पर दिये जायेंगे. अगर कोई विद्यार्थी कक्षा नौ या 11वीं में एक विषय में फेल है एवं पांच अंक तक ग्रेस मार्क्स देने पर वह पास हो रहा है, तो उसे पांच अंक तक ग्रेस दिया जायेगा.