रांची – दुर्गा पूजा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है। इसे लेकर राजधानी रांची में महिला पुलिस की स्कूटी टीम तैयार की है। टीम में लगभग 90 महिला पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसमें 45 से अधिक महिला अधिकारी और 45 महिला कांस्टेबल शामिल हैं। टीम वायरलेस सेट और स्टिक से लैस है। डीएसपी (सिटी) दीपक कुमार को टीम का प्रभारी बनाया गया है। इन महिला पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे शहर भर में घूमे और संदिग्ध लोगों पर नजर रहने के साथ-साथ पूछताछ करें।