हजारीबाग – झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव का जिला कांग्रेस कार्यालय पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हजारीबाग कांग्रेस जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव अब हम कार्यकर्ताओं के बीच हैं, जिससे निश्चित रूप से जिला कांग्रेस सशक्त बनेगा। इस दौरान योगेन्द्र साव ने कहा कि कांग्रेस एक परिवार है और हम सब कांग्रेसी कार्यकर्ता इस परिवार के अंग हैं। आगो भी मैं गरीबों के हक के लिए कभी पीछे नहीं रहूंगा। साथ ही जल, जंगल और जमीन की लड़ाई में मेरा संघर्ष जारी रहेगा। बताते चलें कि कार्यक्रम में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन के रीढ़ होते हैं। इनके ही सहयोग से मैं 2024 की चुनाव लड़ कर कांग्रेस पार्टी को उच्च शिखर पर ले जाने का काम करूंगी। मौके पर सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।