गलत जानकारी देने वाले यूट्यूब चैनलों पर कार्रवाई

गलत जानकारी देने वाले यूट्यूब चैनलों के खिलाफ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कार्रवाई की है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 10 चैनलों से करीब 45 वीडियो को ब्लॉक कर दिया है। संबंधित वीडियो को ब्लॉक करने के आदेश 23.09.2022 को सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) नियम 2021 के प्रावधानों के तहत जारी किए गए थे। बता दें कि ब्लॉक किए गए वीडियो को लगभग 1 करोड़ 30 लाख से अधिक बार देखा जा चुका था। वीडियो हटाने के संबंध में बताया गया कि ये वीडियो धार्मिक समुदायों के बीच नफरत फैलाने के इरादे से फैलाई गई फर्जी खबरें और मॉर्फ्ड वीडियो थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *