हजारीबाग – हजारीबाग पुलिस के हाथ बड़ी लगी है। पुलिस ने 15 लाख रुपए का इनामी टीपीसी जोनल कमांडर दिनेश राम और बबलू रविदास को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके विरूद्ध विभिन्न थानों में कुल 24 मामले दर्ज थे। जिसकी जानकारी प्रेस वार्ता आयोजन कर पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे के द्वारा दी गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव के नेतृत्व में उनकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया था। टीम में पुलिस निरीक्षक बड़कागांव श्यामा चंद्र सिंह, पूअनि विनोद तिर्की, थाना प्रभारी बड़कागांव पूअनि शैलेंद्र कुमार, बड़कागांव थाना, अन्य थाना प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय तकनीकी शाखा, नक्सल शाखा तथा सशस्त्र बल शामिल थे। जिन्हें सफलता मिली।