डीजीपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पुलिस अफसरों के साथ की समीक्षा बैठक

रांची – झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पुलिस अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की है। डीजीपी ने इस दौरान दौरान हाल के दिनों में हुई आपराधिक बड़ी वारदात और नक्सल सहित 17 बिंदुओं पर समीक्षा की। बैठक के दौरान डीजीपी ने सभी जिले के एसपी को आगामी पर्व त्यौहार के दौरान विशेष सतर्कता बरतने व ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। मौके पर ही डीजीपी ने सभी प्रक्षेत्र के आईजी, रेंज डीआईजी व जिलों के एसएसपी/एसपी से अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने को कहा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *