शिकायतकर्ता ही निकला अपराधी

दुमका – दुमका पुलिस के हाथ सफलता लगी है। आपको बता दें कि नितेश दास और संतोष दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने रिटायर्ड जज की ऑल्टो कार और मोबाइल लूटे जाने का झूठा मामला दर्ज कराया था। जिसका पुलिस ने उद्भेदन कर लिया। इस पूरे मामले पर एसडीपीओ नूर मुस्तफ़ा ने कहा कि दुमका टाउन थाना क्षेत्र का मामला है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में पाया कि झूठा मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने शिकायतकर्ता के घर से ही मोबाइल बरामद किया, उसके बाद शिकायतकर्ता से सख्ती से पूछताछ किया गया। तो वादी ने स्वीकार किया कि गाड़ी में शराब लोड है। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। एसडीपीओ ने आगे बताया कि इस मामले दोनों अभियुक्त नितेश दास और संतोष दास गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

नूर मुस्तफ़ा (एसडीपीओ)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *