चतरा – चतरा एसपी राकेश रंजन द्वारा गठित एसआईटी को बड़ी कामयाबी मिली है। चतरा पुलिस ने वृद्ध छकौड़ी यादव हत्या मामले का खुलासा 24 घंटों के अंदर कर लिया। मृतक की बहू ही निकली घटना की मास्टरमाइंड। बहू ने प्रेमी के साथ मिल कर रची थी ससुर के हत्या की घिनौनी साजिश। बताया जा रहा है कि एक साल से चल रहे प्रेम प्रसंग में ससुर बाधक बन रहे थे। जिसके कारण उसने अपने प्रेमी से अपने ही ससुर की गोली मरवाकर हत्या करवा दी। आरोपी प्रेमी अनिल कुमार व प्रेमिका रिंकी देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त देशी कट्टा भी बरामद कर लिया है। यह कामयाबी एसडीपीओ अविनाश कुमार व डीएसपी मुख्यालय केदारनाथ राम के संयुक्त नेतृत्व में गठित एसआईटी को मिली।