अमेरिकी सेना के रायफल व कारतूस के साथ जोनल कमांडर वीरप्पन गिरफ्तार

चतरा – टीएसपीसी नक्सलियों को पुलिस ने बड़ा झटका दिया है। पुलिस की लूटी गई इंसास व अमेरिकी सेना के रायफल व कारतूस के साथ जोनल कमांडर वीरप्पन को गिरफ्तार किया। साथ ही भारी संख्या में हथियार व कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

आपको बता दें कि चतरा पुलिस ने एक बार फिर प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सली संगठन को बड़ा झटका दिया है। पुलिस ने चतरा, पलामू व लातेहार में आतंक का पर्याय बन चुके संगठन के जोनल कमांडर भैरो गंझू उर्फ भास्कर उर्फ वीरप्पन को अत्याधुनिक हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में गठित सिमरिया थाना और सीआरपीएफ 190 बटालियन के संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के कासियातू जंगल से नक्सली जोनल कमांडर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सली जोनल कमांडर के विरुद्ध चतरा, लातेहार व पलामू के विभिन्न थानों में 16 से अधिक हत्या, लूट व अन्य नक्सली मामले दर्ज हैं। मामले में एसपी राकेश रंजन ने बताया कि गिरफ्तार जोनल कमांडर लगातार छोटी-बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती भी पेश कर रहा था। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।  वीरप्पन की गिरफ्तारी चतरा पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है।

राकेश रंजन, एसपी, चतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *