हजारीबाग जिले के टाटीझरिया प्रखंड और इचाक प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड के आतंक से ग्रामीण खासा परेशान है। जहां लगभग 24 हाथियों के दल ने 25 दिनों में मुरमातु, हेलंग, बेरहों, खंभवा, बांडीह, मड़पा, गोधिया, अमनारी बेडमक्का, नारायणपुर, खैरा, भराजो, झरपो, लोधी आदि गांवों में उत्पात मचा रखा है। जहां यह झुंड किसानों के खेतो की फसलों सहित दर्जनों घरों को तहस-नहस कर चुके है। हाथियों का यह झुंड इस कदर उत्पात मचा रहा है कि लोगों घरों में रखे खाद्य सामग्री को पूरी तरह हाथी चट कर जा रहे है। वहीं लोधी गाँव में हाथियों ने एक मवेशी को कुचल कर मार दिया। हाथियों के उत्पात को देखते हुए प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं। क्षेत्र से हाथियों को भगाने में असफल वन विभाग की उदासीनता का खामियाजा यहां के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है, इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। आपको बता दे कि टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र में गत 30 जुलाई से हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। हाथियों को क्षेत्र से भगाने में नाकाम वन विभाग की उदासीनता का खामियाजा यहां के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। हाथियों से हो रहे नुकसान से ग्रामीण चिंतित व परेशान हैं।