घाघरा थाना क्षेत्र में चलाया गया वाहन जांच अभियान
ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता जरूरी- DTO
गुमला– जिला में सड़क दुर्घटनों की रोकथाम और लोगों ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को घाघरा थाना में वाहन जांच अभियान चलाया गया। डीटीओ विजय सिंह बिरुआ के साथ बीडीओ, एमभीआई एवं थाना प्रभारी द्वारा संयुक्त रूप से वाहन जांच अभियान चलाया। वाहन जांच अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा कर्मियों द्वारा कुल 10 वाहन सीज किया गया। वहीं छोटी बड़ी सभी गाड़ियों के कागजातों की जांच परिवहन विभाग द्वारा किया गया। जिन वाहनों के कागजात पूरे नहीं थे उसने जुर्माना भी वसूला गया। इस अभियान के तहत 15000 रुपए का राजस्व वसूल किया गया। मौके पर पांच ट्रक, दो मालवाहक पिकअप, दो ऑटो व एक ट्रैक्टर को आवश्यक कागजात नही होने के कारण सीज किया गया। वहीं डीटीओ विजय सिंह बिरुआ ने लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोग जागरूक रहने की अपील की।