जमशेदपुर – जमशेदपुर में जिला प्रशासन ने थर्ड जेंड़र के लिए मेगा कैंप सह मेला का आयोजन धातकीडीह सामुदायिक भवन में किया गया था। जिला उपायुक्त विजया जाधव ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर उपायुक्त विजया जाधव ने कहा कि इस मेगा कैंप के माध्यम से ट्रांसजेंडर को काफ़ी फायदा होगा। इस दौरान एनपी डायरेक्टर ज्योत्सना सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, जमशेदपुर सदर के सीडीपीओ दुर्गेश नंदनी समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।