कार्यकर्ताओं संग हेमंत सोरेन ने मनाया अपना जन्मदिन

रांची- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 47वें जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास पहुँच कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 47 पाउंड का केक काटा।  इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें उपहार देते हुए उनके दीर्घायु की कामना की।  मुख्यमंत्री आवास पर ढोल नगाड़े की धुन पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी थिरकतीं नजर आई। मुख्यमंत्री ने जहां लोगों की बधाई स्वीकार की। तो वही सब के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। इस मौके पर उपहार देने वाले कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। इसके साथ ही बिहार में नए सरकार के गठन को लेकर मुख्यमंत्री ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *