पाकुड़- पुराना सदर अस्पताल परिसर स्थित सीबीएनएएटी लैब में शॉर्ट सर्किट की वजह भीषण आग लग गई। इस आगजनी में लैब में रखा सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है लैब में आग लगने के समय लैब की एक भी स्टाफ उपस्थित नहीं थे। लैब में ताला लगा हुआ था, अस्पताल परिसर में क्वार्टर में रह रहे व्यक्तियों द्वारा विभाग कर्मियों को इस घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद विभाग के स्टाफ घटना स्थल पर पहुंचे। प्रभारी डॉ एहतेशामउद्दीन ने अग्निशमन विभाग को फोन कर बुलाया गया। अग्निशमन विभाग को खबर मिलते ही अग्निशामन गाड़ी ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग को बुझाने का काम किया। इस आगजनी में लैब में रखें समान सीबीएनएएटी मशीन, बैटरी, कंप्यूटर, यूपीएस, फ्रिज, एसी, दवा, कागजात आदि जलकर राख हो गया है। जिसकी कीमत लगभग 8 से 10 लाख बताई जा रही है।