रांची – सुबे के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर कोडरमा जिले के पंचखेरो डैम में नाव पलटने से मृत लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। उक्त राशि गिरिडीह जिला प्रशासन द्वारा दिया गया है। गौरतलब हो कि रविवार को मरकच्चो के पंचखेरो डैम में नाव पलटने से 8 लोगों की डूबने से मौत हो गयी थी। मृतक सभी 8 लोगों के शव को एनडीआरएफ की टीम और जिला प्रशासन के सहयोग से बाहर निकाला गया।