गुमला- डुमरी थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध टांगीनाथ धाम में गोवंशीय पशु हत्या का मामला सामने आया है। टांगीनाथ धाम से एक किलोमीटर केराजोबला और कुल्हू जोबला के बीच पहाड़ के ऊपर गोवंशीय पशु के शरीर के काटे गए हिस्से सहित कुछ हड्डियाँ भी बरामद होने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। घटना की जानकारी मिलते ही डुमरी थाना प्रभारी मनीष कुमार ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां जांच के क्रम में घटनास्थल पर एक हड्डी का टुकड़ा,सूखा हुआ चमड़ा, पशु के सिर की हड्डी और मांस का एक टुकड़ा भी बरामद किया गया। पशु विभाग के कर्मचारी अमित कुजूर ने मांस के टुकड़े को अपने साथ जांच के लिए ले गए और कटे हुए पशु के मांस और अवशेष के टुकड़े को देखकर बताया कि यह घटना दो या तीन पहले की हो सकती है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कहा कि पहाड़ के ऊपर शिवलिंग है जिसके आस पास इस तरह के घटना होती रहती है। वहीं बाबा टाँगीनाथ समिति और हिन्दू संगठन के लोग इस घटना की निंदा कर रहे है। धाम परिसर में एसडीओ,एसडीपीओ, इंस्पेक्टर,बीडीओ,सीओ, थाना प्रभारी डुमरी,चैनपुर द्वारा बैठकर घटना के बारे में विचार मंथन किया। इस संबंध में चैनपुर एसडीओ प्रीति किस्कू ने बताया कि इस घटना को लेकर अनुसंधान किया जा रहा है। इस घटना में जो भी शामिल है उनपर कार्रवाई की जाएगी।