मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया नई सौर ऊर्जा नीति 2022 का लोकार्पण

रांची- सौर ऊर्जा के क्षेत्र में कदम बढ़ाते हुए झारखंड सरकार ने अगले 5 वर्ष में झारखंड में करीब 4000 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य तय किया है। मंगलवार को रेडिशन ब्लू में ऊर्जा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नई सौर ऊर्जा नीति 2022 का शुभारंभ किया । ऊर्जा विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सौर ऊर्जा से जुड़ी कई योजनाओं की शुरुआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गिरिडीह को सोलर सिटी के रुप में विकसित करने की योजना का ऑनलाइन शुभारंभ मुख्यमंत्री किया। इसके अलावा किसान सोलर वाटर पंप सेट योजना के लिए वेब पोर्टल, धनबाद एवं दुमका हवाईअड्डा पर 600 किलोवाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट एवं गिरिडीह सोलर सिटी योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं के लिए ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप पावर प्लांट परियोजना का भी ऑनलाइन शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री मंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बातचीत के क्रम में कहा है कि नई सौर ऊर्जा नीति 2022 झारखंड में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में सीएम के सचिव विनय कुमार चौबे, ऊर्जा सचिव अविनाश कुमार, जेबीवीएनएल के एमडी केके वर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *