खूंटी – आईएएस सैयद रियाज अहमद पर गंभीर आरोप लगे हैं। फिलहाल सैय्यद रियाज अहमद झारखंड के खूंटी जिले के एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं। बता दें कि आईएएस सैयद रियाज अहमद के खिलाफ खूंटी जिले के थाने में सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाते हुए एक एफआईआर दर्ज करायी गयी है। एफआईआर दर्ज कराने वाली पीड़िता हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है और वह एकेडमिक टूर पर यहां आयी थी। पीड़िता का कहना है कि उसे शराब पिलाकर उसका यौन उत्पीड़न किया गया है। यह मामला पिछले 2 जुलाई का है। वहीं पुलिस ने इस मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए त्वरित कारवाई कर एसडीएम को हिरासत में ले लिया है। खूंटी के एसडीएम सैय्यद रियाज अहमद के खिलाफ सेक्सुअल हरासमेंट के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। खूंटी के सीजेएम की अदालत में पीड़िता का बयान दर्ज कराया गया । जिसके बाद मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी की गई। वहीं प्रारंभिक पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि खूंटी के एसडीएम सैय्यद रियाज अहमद की पत्नी भी आईएएस हैं और धनबाद की रहनेवाली हैं। वर्तमान समय में वे छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं। 2019 बैच के आईएएस सैय्यद रियाज अहमद की मुश्किलें बढ़ गयी हैं।
