तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आये दो युवक, घटनास्थल पर हुई दोनों की मौत

रिपोर्ट- जितेन सार

बुंडू- बुंडू थाना क्षेत्र के रांची टाटा मार्ग आईबी के पास रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान तुंजू निवासी राहुल मुंडा उम्र 18 वर्ष  और ताऊ निवासी निर्मल मुंडा उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों युवक रांची में रह कर आईटीआई की पढ़ाई कर रहे थे। मृतक के परिजनों ने बताया कि कल ही दोनों रांची से अपने घर आये थे और देर शाम कुछ काम के लिये एक ही बाईक से निकले थे। बुंडू के एदेलहातु के पास टाॅल प्लाजा के पास से लौटने के क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये।  जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी। घटना के बाद पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर बुंडू थाना ले आयी और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। वहीं घटना से हताहत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । दोनों ही छात्र  मिलनसार थे  गांव के सभी लोग इस घटना से आहत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *