लातेहार में नक्सलियों ने उड़ाई पटरी, धमाके के साथ किया भारत बंद का ऐलान

रिपोर्ट- प्रियंका कुमारी

लातेहार- लातेहार में एक बार फिर नक्सली गतिविधियों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। माओवादी पॉलित ब्यूरो सदस्य और एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस व उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ़्तारी के विरोध में नक्सलियों ने एक बड़े बम धमाके के साथ भारत बंद का आगाज कर दिया है।  बीती रात नक्सलियों ने लातेहार के रिचुकुटा के पास धमाका कर रेलवे ट्रैक उड़ा दिया। जिसके बाद से अप और डाउन लाइन पर परिचालन ठप हो गया है। इस धमाके से रेल पटरियां बुरी तरफ छतिग्रस्त हुई है। इस घटना के बाद से कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। साथ ही कई ट्रेन के परिचालन को भी रद्द कर दिया गया।  आपको बता दे की बीते दिनों 12 नवमबर को झारखंड पुलिस ने सरायकेला के कांड्रा थाना अंतर्गत गिद्दलबेड़ा टोल प्लाजा के पास से प्रशांत बोस व उनकी पत्नी शीला मरांडी को गिरफ्तार किया था।  जिससे लेकर नक्सलियों ने अपना प्रतिशोध जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *