जवान को मारी गोली, हालत चिंताजनक

संवाददाता – मनोहर कुमार सिंह

बेगूसराय – बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने शनिवार की रात एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है।  इस घटना में एक भांजे ने आपसी विवाद में अपने ही मामा को गोली मारकर घायल कर दिया है। घटना के बाद आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के समीप की है। वहीं घायल आर्मी जवान की पहचान रघुनाथपुर के रहने वाले दिनेश यादव के 26 वर्षीय पुत्र राम रतन कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि आर्मी जवान बीती रात काली पूजा का मेला देख कर अपने घर लौट रहा था, तभी रघुनाथपुर के पास भांजे ने अपने सहयोगियों के साथ आर्मी के जवान को घेर कर गोली मार दिया। गोली मारने के बाद चारों बदमाश वहां से फरार हो गया। परिजनों का भी आरोप है कि  रिश्ते में लगने वाला भगना ने इस घटना को अंजाम दिया है। मामले में साहेबपुर कमाल थाना अध्यक्ष ने बताया कि बीती रात मेला देख कर घर लौटने के दौरान आर्मी जवान को गोली मारकर घायल होने की सूचना मिली है। घायल आर्मी जवान को इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताते चलें कि आर्मी के जवान राम रतन कुमार अम्बाला में पोस्टेड हैं। जो 4 नवंबर को अंबाला से छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *