संवाददाता – मुन्ना शर्मा
मोकामा – दीपोत्सव के संपन्न होते ही सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ व्रत की तैयारियां शुरु हो गयी है। खासकर ग्रामीण इलाकों में छठ व्रत को लेकर रौनक काफी बढ़ गयी है। मोकामा के विभिन्न गंगा घाटों पर छठ व्रतियों की भीड़ उमड़ने लगी है। बता दें कि तपस्वी गंगा घाट, महादेव गंगा घाट, सूर्य नारायण गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में छठ व्रतियों ने आस्था की डूबकी लगाई और सुख-शांति की मंगल कामना की। छठ पूजा के लिये लोगों की उमड़ी भीड़ से गंगा घाटों की रौनक देखते ही बन रही है।