स्मार्ट हाउसिंग बिल्डकॉन के अपना घर प्रोजेक्ट पर लगी रोक

रिपोर्ट- विनोद केसरी

जमशेदपुर- जमशेदपुर के पोटका के रसुनचोपा में चल रहे स्मार्ट हाउसिंग बिल्डकॉन के अपना घर रिसोर्ट के काम को प्रसाशन ने रोक दिया है। इसके साथ ही तीन दिन के अंदर अपना घर रिसोर्ट से संबंधित सभी कागजात जमा करने का निर्देश भी दिया है। उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार पोटका के अंचलाधिकारी इम्तियाज अहमद एवं कोवाली थाना पुलिस की उपस्थिति में आज स्मार्ट हाउसिंग बिल्डकॉन अपना घर रिसोर्ट हल्दीपोखर, पोटका को नोटिस दिया गया। पत्र में कहा गया है कि पोटका में प्लॉटिंग का कार्य एवं अनेक भवनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है जो बिल्डिंग बायलॉज के सर्वथा प्रतिकूल है । तत्काल निर्माण कार्य बंद करते हुए निर्माण कार्य की अनुमति से संबंधित सभी दस्तावेज तीन दिन के अंदर डीडीसी सह सीइओ जिला परिषद को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने की बात नोटिस में कही गई है। ऐसा न करने पर  उनके विरूद्ध विधिसम्मत कार्रवाई किया जाने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *