उपचुनाव में कुशेश्वरस्थान जदयू के पाले में

संवाददाता – अशोक ठाकुर

दरभंगा – दरभंगा के कुशेश्वरस्थान सीट से जदयू प्रत्याशी अमन भूषण हजारी ने जीत हासिल कर ली। जदयू प्रत्याशी अमन भूषण हजारी को 56,856 वोट मिले। वहीं आरजेडी प्रत्याशी गणेश भारती के पक्ष में 47184 वोट आए। लोजपा (रामविलास) प्रत्याशी अंजू देवी को 5623 मिले। तो वहीं कांग्रेस के अतिरेक कुमार को 5602 वोट मिले हैं। जबकि 2899 वोट नोटा पर पड़ा है। मतगणना के लिए दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में ईवीएम के लिए 14 टेबल और पोस्टल बैलेट के लिए 2 टेबल बनाए गए थे। सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गणना के साथ मतों की गिनती शुरू की गई और साढ़े आठ बजे से ईवीएम की काउंटिंग शुरू हुई। इस दौरान मतगणना केंद्र पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। कुल 22 राउंड में मतगणना के बाद नतीजे सामने आए। बताते चलें कि कुशेश्वरस्थान से 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में जदयू प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी। यह सीट जदयू विधायक शशिभूषण हजारी के आकस्मिक निधन के कारण खाली हुई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *