मतदान कर्मियों के बीच मतदान सामग्रियों का वितरण

संवाददाता – अजय

मसौढ़ी – मतदानकर्मियों के बीच मतदान सामग्रियों का वितरण किया गया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मसौढ़ी प्रखंड में तीन नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए आज मतदानकर्मियों के बीच मतदान सामग्री का वितरण कर दिया गया है। जिसमें बैलेट बॉक्स और कुछ अन्य सामग्री शामिल है। मसौढ़ी प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेश कुमार ने बताया कि मसौढ़ी प्रखंड में कुल 249 बूथ बनाए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न करा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *