रिपोर्ट- विकास पाठक
रामगढ़- रामगढ़ जिला के पतरातू क्षेत्र के विविन्न विद्यालयों में डी ए वी पब्लिक स्कूल पतरातू, एस एस उच्च विद्यालय पतरातू , स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में सरकार द्वारा निर्धारित नमामि गंगे योजना के अंतर्गत गंगा -उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालयों में कई कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। इस क्रम में विद्यालय के शिक्षकों औऱ छात्र – छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी। जिसमे छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के नारों द्वारा गंगा नदी के साथ साथ अन्य नदियों की स्वछता के लिए समाज को आगाह किया। विभिन्न विद्यालयों ने अपने आस पास के क्षेत्रों में प्रभात फेरी निकली। डी ए वी पब्लिक स्कूल प्रांगण से होते हुए न्यूमार्केट होते हुए , विभिन्न क्षेत्रो में भृमण करते हुए पुनः साकुल प्रांगण में लौटे। विद्यायल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्रों द्वारा गंगा उत्सव पर नारा लेखन, कविता वाचन ,निबन्ध , कहानी वचन, चित्रकला , खेल का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस महत्वपूर्ण दिवस पर विद्यालय के प्राचार्य एस आर प्रसाद ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए नमामि गंगे एवं गंगा उत्सव की प्रासंगिकता रखा , साथ ही उन्हें परिस्तिथि की तंत्र में स्वच्छ नदियों के महत्व से अवगत कराया। आज के इस विशेष कार्यक्रम मे सभी बच्चों के साथ साथ सम्पूर्ण विद्यालय परिवार उत्साहित दिखे। कार्यक्रम के आयोजन में कौशलविद्याल के शिक्षकों में किशोर शर्मा, शारीरिक शिक्षक प्रमोद कुमार पाठक, सुधीर कुमार सिंह, पंकज कुमार झा, जकी अनवर, सुनील चौधरी, बिनोद पाठक ने अपनी सक्रिय भूमिका अदा की। पतरातू बीडीओ देवदत्त पाठक ने भी बच्चों के संग प्रभात फेरी में हिस्सा लेकर क्षेत्रवासियों को जागरूक करने का प्रयास किया।