आपसी विवाद में महिला की हत्या

रिपोर्ट- विनोद केसरी

जमशेदपुर- जमशेदपुर के कोवाली थाना क्षेत्र के नारदा पंचायत अंतर्गत माँगड़ू गांव में आपसी विवाद में एक महिला की हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। गांव के ही एक व्यक्ति ने लाठी डंडे से पिट-पिट रूपी मुर्मू की हत्या कर दी। घटना के संबंध में डीएसपी चंदशेखर आजाद ने बताया कि गुरुवार की सुबह 7 बजे उन्हें वृद्ध महिला की हत्या ककी सूचना मिली थी।  जिसके बाद कोवाली थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच की।  फिलहाल विवाद किस कारण से हुआ था इस पर कोई विशेष जानकारी पुलिस को नहीं मिली है।  संदेह के आधार पर दो लोगों को पूछ ताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। वहीं पुलिस ने महिला के शव  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *