रिपोर्ट- आशीष सिंह
हजारीबाग- हजारीबाग के लोहसिंघना थाना क्षेत्र में स्थित बिहारी गर्ल्स हाई स्कूल में कुछ असामाजिक तत्वों ने उत्पात मचाया। स्कूल में शिक्षक कॉमन रूम में रखे कई सामान और उपकरणों को नुकसान भी पहुंचाया है। इस संबंध में स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रूपा वर्मा ने हजारीबाग लोहसिंघना थाना में आवेदन भी दिया है। उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर की रात स्कूल के ग्रिल के नीचे की दीवार को तोड़कर असामाजिक तत्व स्कूल के अंदर घुस कर वहां रखे सीसीटीवी कैमरा सीपीयू माउस मॉनिटर वायरिंग अलमीरा आदि को छतिग्रस्त कर दिया। साथ ही कहा कि विद्यालय में असामाजिक तत्वों का अड्डा लगा रहता है। जिसमें छात्रा और शिक्षक शिक्षिकाओं में भय का माहौल है।