सिमडेगा में युवक ने की आत्महत्या

सिमडेगा– मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत तामड़ा बगीचा टोली गांव निवासी प्रदीप नायक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली।  घटना की सूचना पुलिस मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँच मामले की छान बिन कर रही है। मामले के संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि बगीचा टोली निवासी प्रदीप नायक ने आत्महत्या से पूर्व उसने अपनी पत्नी की सभी फोटो फ्रेम को अपने बेड पर बकायदा सजाकर रखा है।  उसके बाद घर में फांसी लगा ली।  वहीं कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि रात भर युवक ने मोबाइल और मिनी एंपलीफायर की मदद से गाना बजाया और शायद इसी दौरान आत्महत्या को अंजाम दिया। पुलिस जब कमरे में पहुंची तो वहा एंपलीफायर चालू अवस्था में पाया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।  हालांकि इस मामले में आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता चल नहीं पाया है। घटना के दौरान युवक अकेले ही घर पर था। उसकी पत्नी मायके में रहती थी।  पति की आत्महत्या की खबर सुनने पर परिजन के साथ वह भी घटनास्थल पहुंची। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *