पाकुड़ में वन कर्मियों ने लकड़ी तस्करों को खदेड़ा, 4 बोटा लकड़ी की बरामद

पाकुड़– वन विभाग द्वारा अवैध रूप से जंगल की लकड़ी की तस्करी किये जाने के मामले बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां वन पदाधिकारी रजनीश कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पांच बोटा लकड़ी से लदी चार मोटरसाइकिल को पकड़ने में सफलता पाई है। वन पदाधिकारी व वन सुरक्षाकर्मियों ने गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र में एक्टिव तस्करों का घेराव किया।  इसी दौरान डूमरचीर पंचायत क्षेत्र के मालीपाड़ा गांव के पास तीखा मोड़ होने के कारण गस्ती दल की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। लेकिन गस्ती दलों ने बखूबी साहस का परिचय देते हुए तुरंत अमड़ापाड़ा वन विभाग की टीम सूचना दी।  वही विपरीत दिशा से अमड़ापाड़ा वन विभाग की टीम को आते देख सभी अवैध लकड़ी माफिया मोटरसाइकिल समेत अवैध लकड़ी को छोड़ जंगल की ओर भाग निकले।  वन विभाग की टीम ने चारों मोटरसाइकिल समेत शाल की लकड़ी का 5 बोटा जप्त कर अमड़ापाड़ा वन विभाग कार्यालय लाया गया। जिसके बाद सभी घायल वनकर्मी को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बाइट- रामबालक,रेंजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *