नई दिल्ली: मशहूर रैपर, बॉलीवुड सिंगर और ऐक्टर ‘यो यो हनी सिंह’ जो इंडस्ट्री में हनी सिंह के नाम से जाने जाते हैं इनका असली नाम हिरदेश सिंह है। पत्नी शालिनी तलवार ने उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया है, इसके संबंध मे तीस हजारी कोर्ट द्वारा याचिका दायर कर नोटिस का जवाब मांगा गया है। हनी सिंह हमेशा ही सुर्खियों में रहेते है और कई बार जैल भी जा चुके है….एक बार फिर उनके फंस के लिए यह बुरी खबर है।
इस दौरान हनी सिंह की पत्नी ने अपनी दर्दनाक कहानी भी बताई। पता चला कि हनी सिंह शादी के बाद से ही अपनी पत्नी शालिनी तलवार के साथ बदसलूकी करने लगा था। हनीमून की घटना का राज भी खुद शालिनी ने खोला है। कोर्ट में दी गई अपनी याचिका में शालिनी तलवार ने बताया कि दस साल के प्यार के बाद 14 मार्च 2010 को दोनों परिवार के सदस्यों की मर्जी के बाद सगाई कर ली। 23 जनवरी 2011 को दोनों ने सरोजनी नगर के गुरुद्वारे में घरवालों की मौजूदगी में शादी की थी। हिरदेश सिंह उर्फ हनी सिंह को शुरू से ही संगीत का शौक था। शालिनी ने भी हमेशा संगीत के प्रति प्रेम को लेकर उनका समर्थन किया।
शालिनी सिंह की याचिका पर दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने हनी सिंह के खिलाफ नोटिस जारी कर उनकी पत्नी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का जवाब 28 अगस्त तक देने को कहा है।
घरेलू हिंसा से महिलाओं संरक्षण अधिनियम के तहत दायर इस याचिका में शालिनी सिंह ने अपने पति हनी सिंह पर घरेलू हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक प्रताड़ना और आर्थिक धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। ऐसे में कोर्ट ने दोनों की संयुक्त स्वामित्व वाली संपत्तियों के लिए निर्देश जारी करते हुए हनी सिंह को ऐसी संपत्तियों को बेचने पर रोक लगा दी है।
REPORT: ANKIT PASWAN, SADHNA NEWS