संवाददाता – दीनानाथ मौआर
औरंगाबाद – औरंगाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक हाइवा से 9 क्विंटल 90 किलो गांजा पकड़ा है। एनसीबी की टीम ने इस दौरान लाइनर समेत तीन गांजा तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। दिल्ली नारकोटिक्स टीम की सूचना पर पटना एनसीबी द्वारा औरंगाबाद में यह कार्रवाई की गयी है। औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज के पास एनसीबी की पटना टीम ने दिल्ली नारकोटिक्स की सूचना के आधार पर एक हाइवा को पकड़ा और हाइवा पर लदे 9 क्विंटल 90 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बता दें कि एनसीबी पटना की पांच सदस्यीय टीम की इस कार्रवाई में करीब एक करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया गया। गिरफ्तार गांजा तस्करों से पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि एनसीबी के द्वारा 9 क्विंटल 90 किलो गांजा के साथ 3 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।