विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन

रिपोर्ट- मुकेश कुमार सोनी

गुमला- आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची/जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को उमड़ा गांव पालकोट ब्लॉक में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। सशक्तिकरण शिविर का शुभारंभ झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति डॉ एस.एन. पाठक, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गुमला संजय कुमार चन्द्रयावी, उपायुक्त सह उपाध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गुमला शिशिर कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक सह कार्यकारी सदस्य जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गुमला डॉ0 एहतेशाम वकारिब,  ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। शिविर में मुख्य रूप से अनुसूचित जनजातियों, श्रमिकों, विधवाओं, महिलाओं, दिव्यांगजनों एवं समाज के अति पिछड़े वर्ग के लोगों को विधिक सेवा तथा कल्याणकारी योजनाओं के लाभांश का वितरण किया  सशक्तिकरण शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा चयनित लाभुकों के बीच कुल एक करोड़ उन्नीस लाख त्यातलीस हजार * (1,19,43000  ) रूपये की परिसम्पतियों का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *