बोकारो सड़क दुर्घटना में व्यक्ति मौत, मुआवजे की मांग

संवाददाता- राकेश कुमार

बोकारो- बोकारो के बालीडीह बियाडा बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में  शुक्रवार को सड़क दुर्घटना एक व्यक्ति की मौत हो गई। ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान दो मोटरसाइकिल में आमने सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार जमीन में गिर गए इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रेलर का चक्का जमीन पर गिरे बाइक सवार  राम रतन कुमार महतो के ऊपर चढ़ गया।  जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रेलर को पकड़ लिया। लेकिन मौके से ट्रेलर का चालक फरार हो गया। ट्रेलर में बैठे खलासी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क को जाम कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक मृतक के परिजन नहीं आ जाते हैं और ट्रेलर के मालिक से बात नहीं हो जाती है तब तक शव नहीं उठाने दिया जाएगा।  मृतक कसमार थाना के मधुकरपुर टोला पारटांड़ का रहने वाला बताया जा रहा है। बालीडीह पुलिस मौके पर पहुंची है और जाम को हटाने के प्रयास में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *