छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले अपराधी गिरफ्तार

संवाददाता- बिनोद केसरी

जमशेदपुर- जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना पुलिस ने छिनतई के घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधी को गिरफ्तार किया है। 14 अक्टूबर को बिना कुमारी नामक महिला कन्या पूजन के लिए अपने साकची स्थित आवास से बिरसानगर गई थी, जहां से लौटने के क्रम में बिरसानगर से मर्सी अस्पताल जाने वाले सड़क पर दो बजे उनसे कुछ अपराधियों ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया था।  महिला ने मामले के संबंध में सिदगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में जिला प्रसाशन की विशेष टिम का गठन कर छापेमारी करते हुए घटना को अंजाम देने वाले रोहित कर्मकार और सौरव बाग को गिरफ्तार कर लिया है।  इनकें पास से पुलिस ने छीने गए सोने की चैन ,एक मोटरसाइकिल एवं एक मोबाइल फोन को जब्त किया है।  पुलिस ने दोनों ही अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बीरेंद्र राम डीएसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *