एसएनएमएमसीएच अस्पताल से अज्ञात महिला ने की बच्चे की चोरी

संवाददाता- संदीप सिंह

धनबाद– धनबाद के सबसे अस्पताल “शहीद निर्मल महतो मेमोरियल कॉलेज एवं अस्पताल” अपने अजब गजब कारनामो की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहता है। वहीं बुधवार को अस्पताल से एक नवजात बच्चे के चोरी होने की घटना के बाद से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे है।  मामले को लेकर बताया जा रहा है कि एक महिला ने बड़े ही शातिराना तरीके से बच्चा चोरी की वारदात को अंजाम दिया और नवजात बच्चे को लेकर चली गई।  वहीं बच्चे की माँ गुड़िया देवी ने अपने नवजात बच्चे का चेहरा भी नहीं देखा था की उसे उसके बच्चे के चोरी होने की खबर उसके परिजनों से मिली। अपने बच्चे के गुम होने से माँ और उसके परिजन अस्पताल में यहां वहां भटकते रहे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद शिकायत दर्ज कर बच्चे की खोजबिन शुरू कर दी गई।  वहीं अस्पताल प्रबंधन ने सीसीटिव फुटेज उपलब्ध कराया है।  जिसमे महिला को बच्चे के साथ अस्पताल के बाहर जाते हुए साफ देखा जा सकता है।  वहीं बच्चे की चोरी की खबर सामने आते ही पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। महिला की चीख पुकार से वहां मौजूद हर किसी की आंखे भर आईं। फिलहाल पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी हुई है। एसएनएमएमसीएच अस्पताल की सुरक्षा में लापरवाही का ये कोई पहला मामला नही है। इससे पहले भी अस्पताल परिसर से बच्चे की चोरी के अलावा छेड़खानी और महिला मरीज से बलात्कार का मामला सामने आ चुका है। ऐसे में यहां की सुरक्षा व्यवस्था खुद ही शक और सवालों के घेरे में है।

पुलिस अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *