11वीं जूनियर नेशनल हॉकी महिला चैंपियनशिप का सीएम करेंगे उद्घाटन

संवाददाता- विकास साहू

सिमडेगा- देश व विश्व में हॉकी खेल को लेकर सिमडेगा जिला अपनी अलग पहचान बना चुका है। देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी देनेवाले सिमडेगा जिले को एक ही साल में दो नेशनल हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी का मौका मिलाना अपने आप बड़ी सफलता है। सिमडेगा जिला में मार्च 2021 में सब जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। जिसके बाद अब जूनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम अब राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए तैयार है। सीएम हेमंत सोरेन बुधवार दोपहार को 1:30 बजे एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 11वीं जूनियर नेशनल हॉकी महिला चैंपियनशिप का उद्घाटन करेंगे। सबसे पहले सीएम हेमंत सोरेन 14 करोड़ की लागत से बनने वाले एस्ट्रोटर्फ कम्प्लेक्स का शिलान्यास करेंगे।  इसके बाद लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण करते हुए नियुक्ति पत्र भी देंगे। वहीं इस पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वर्ल्ड हॉकी फेडरेशन के द्वारा 180 देशों में किया जायेगा। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए अब तक देश भर से 27 टीमें आ चुकी है। झारखंड की टीम का पहला मैच 3:30 बजे तमिलनाडु की टीम से होगा। इस अवसर पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र निकोदम और हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह मौजूद रहेंगे।  वहीं इस टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन, हॉकी झारखंड तथा हॉकी सिमडेगा द्वारा अथक प्रयास किया जा रहा है। टूर्नामेंट को लेकर सभी प्रकार की तैयारी की जा चुकी है।   

कार्यक्रम को लेकर तैयारियां हुई पूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *