गुमला में अलकतरा प्लांट में लगी आग, लाखों का नुकसान

Reporter- Mukesh Kumar Soni

गुमला- गुमला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर उर्मी स्थित अलकतरा प्लांट में मंगलवार की सुबह भीषण आग लग गई।   आगजनी की इस घटना में करीब सात लाख रुपए का नुकसान हुआ है।  आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है। संभावना व्यक्त की जा रही है यह आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है।  वहीं प्लांट संचालक रूपेश लाल ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 5:00 बजे उन्हें प्लांट में आग लगने की सूचना मिली।  इसके बाद अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी गई।   सूचना पर तत्काल अग्निशामक विभाग के वाहन मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।  इस बीच लाखों रुपयों का नुकसान हो चुका था।  आगजनी की इस घटना में अलकतरा के साथ प्लांट में लगे मशीन भी जलकर राख हो गए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *