Reporter – Chandan Choudhary
मुजफ्फरपुर – मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग ने 35 लाख रुपए मूल्य की शराब को जब्त किया है। जब्त शराब को लेकर आशंका जताई जा रही है कि उक्त शराब को पंचायत चुनाव में खपाने की योजना थी। बता दें कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिले में उत्पाद विभाग एवं एन्टी लिक्विड टीम संयुक्त रूप से विशेष अभियान चला रही है। इसी दौरान पंजाब नंम्बर की एक 12 चक्के ट्रक से कार्टून के बीच तहखाना बनाकर शराब लाया जा रहा था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग एवं जिला पुलिस की एंटी लिक्विड टीम ने संयुक्त रूप से शराब सहित ट्रक को जब्त कर लिया। उत्पाद अधीक्षक ने मामले की पुष्टि की।