बाबा चावल बन गया सरकारी राशन चावल

गुमला जिला के चैनपुर प्रखंड में जहां एराउज सोशायटी फिया फोंडेशन रांची संस्था के द्वारा दिया गया बाबा चावल का जब पैकेट फाड़ कर देखा गया तो उसमें से सरकारी राशन चावल निकला । जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि बाहर से बाबा चावल का पैकेट का प्रिंट बना हुआ है और सिलाई भी किया हुआ है पर जब पैकेट खोल कर देखा गया तो मामला राशन चावल के रूप में उजागर हुआ। जिसमें बताया गया कि
संस्था के द्वारा राशन बांटने का कार्य जो है इसमें वैसे परिवार को राशन दिया जा रहा है जो गरिब वंचित हो या फिर विधवा हो। और ऐसे लोगों को अच्छा राशन का ख्वाब दिखाकर सरकारी राशन चावल दिया गया। वही ट्रस्ट के असिस्टेंट कोर्डिनेटर ने बताया कि ग्राम सभा के द्वारा पारित कर 1240 लाभुक परिवार को राशन वितरण करना है और आज 240 परिवार को राशन दिया गया। झारखण्ड में कुल 24 जिले हैं जिसमें लगभग 270 प्रखंड और पंचायत लागभग 4402 है जिसपर जिसपर एक चैनपुर भी आता है। कहीं ना कहीं पुरे झारखण्ड में संस्था के द्वारा चलाया जा रहा ईस तरह के कार्य में लुट का मामला नजर आता है। जिसपर सरकार को भी सही ढंग से काम करने कि जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *