गढ़वा में हुई राहत की बारिश, किसानों के मुरझाये चेहरे खिले

करीब एक सप्ताह बाद गढ़वा जिले में गुरुवार को राहत की बारिश हुई. इस बारिश से किसानों के मुरझाये हुए चेहरे खिल गये. तेज धूप की वजह से खेते में बोये गये खरीफ व भदई फसलें मुरझाने लगी थी. किसान लगातार आसमान की ओर टकटकी लगाये हुए थे कि कब बारिश हो और खेतों में जान आये. गुरुवार को दोपहर एक बजे से बारिश शुरू हुई जो 3.30 बजे तक रही. लेकिन, इस ढाई घंटे के दौरान 45 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया. यह बारिश जिले के लगभग सभी प्रखंडों में देखने को मिली. इस दौरान तेज हवा चलने से पेड़ गिरने एवं कच्चे मकान व झोपड़ियों को क्षति पहुंचने जैसी घटनाएं भी देखने को मिली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *