हत्या की योजना बनाते अपराधी गिरफ्तार

जमशेदपुर: झारखंड एटीएस की सूचना आधार पर जमशेदपुर पुलिस ने हत्या की योजना बना रहे चार अपराधियों को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि झारखंड एटीएस को गुप्त सूचना मिली थी की बर्मामाइंस के लाल बाबा फाउंड्री के पास कुछ अपराधी एकत्रित हुए हैं। जो हत्या की योजना बना रहे हैं। सूचना पाकर सिटी एसपी के विजय शंकर के नेतृत्व में बर्मामाइंस और बिरसानगर थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों की एक टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान चारों अपराधियों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए अपराधियों की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। अपराधियों ने पूछताछ के क्रम में बताया कि वे लोग किसी को हत्या की योजना बना रहे थे। हालांकि अपराधी किसकी  हत्या की योजना बना रहे थे, एसएसपी ने इसे राज ही रखा है। एसएसपी का कहना है कि अपराधियों से पूछताछ जारी है, संभवत इस मामले में और भी खुलासे हो सकेंगे।

प्रभात कुमार, एसएसपी, जमशेदपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *