झारखंड स्थापना दिवस में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

रांची – 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड आ रही हैं। इस दौरान राष्ट्रपति भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी के उलिहातू भी जाएंगी। जहां वे भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देंगी। आपको बता दें कि इस वर्ष झारखंड स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू का झारखंड का यह पहला कार्यक्रम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *