सायबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ जामताड़ा का नारायणपुर थाना परिसर

जामताड़ा – सायबेरियन पक्षियों से गुलजार हुआ जामताड़ा का नारायणपुर थाना परिसर। इन मेहमान पक्षियों की सुरक्षा और भोजन का व्यवस्थापक बने हुए हैं नारायणपुर थानेदार। आपको बता दें कि शीत ऋतु के आगमन के साथ ही नारायणपुर थाना और अस्पताल परिसर सायबेरियन पक्षियों के कुँजन से गुलज़ार होने लगा है। ये विदेशी मेहमान प्रतिवर्ष शीत ऋतु में नारायणपुर थाना और अस्पताल में लगे पेड़ों में अपना रेन बसेरा बनाते हैं। दरअसल ये साइबेरियन पक्षी प्रजनन हेतु अनुकूल मौसम की तलाश करते हुए सात समुंदर पार से भारत आते हैं। यहां नारायणपुर थाना में पुलिस के द्वारा उन्हें सुरक्षा दी जाती है, इसलिए भी मेहमान पक्षियों के लिए यह सबसे सुरक्षित स्थान है। थानेदार मेहमान पक्षियों की बहेलियों से सुरक्षा तो करते ही हैं, साथ ही अतिथि देवो भवः की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए थानेदार उनके लिए दाना पानी की भी व्यवस्था करते हैं।

अभय कुमार, थाना प्रभारी, नारायणपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *