बोकारो के फुसरो में सुरक्षा की दृष्टिकोण से लगाए गए सीसीटीवी

बोकारो – 27 सीसीटीवी कैमरा से आच्छादित हुआ बोकारो जिले का फुसरो नगर। आपको बता दें कि बोकारो जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के संयुक्त नेतृत्व में डीएमएफटी फंड से बोकारो जिले के फुसरो क्षेत्र में बढ़े अपराध पर लगाम लगाने को लेकर 27 सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों का कंट्रोल रूम बेरमो थाना में रखा गया है। जिसका विधिवत उद्घाटन बोकारो के उपायुक्त कुलदीप चौधरी, एसपी चंदन झा और बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह ने संयुक्त रूप से बेरमो थाना में आयोजित एक कार्यक्रम में किया। बताते चलें कि अपराध पर लगाम लगाने और अन्य गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए फुसरो बाजार के 11 जगहों को चिन्हित कर कुल 27 कैमरे लगाए गए हैं। लगाए गए सभी कैमरे आधुनिक तकनीकी से लैस हैं, जिससे 24 घंटे निगरानी की जाएगी, इससे अपराध पर भी लगाम लगेगा और शहरवासियों को भी काफी फायदा होगा।

कुलदीप चौधरी, उपायुक्त, बोकारो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *