रांची – मांडर में आयोजित दो दिवसीय मुड़मा जतरा का आज आगाज होने जा रहा है। जिसका केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उद्घाटन करेंगे और कल सीएम हेमंत सोरेन समापन समारोह में शामिल होंगे। जतरा में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने आयोजन स्थल के आसपास रूट को डायवर्ट किया है। रांची जाने वाले वाहन मांडर थाना चौक से टांगरबसली, बेरो होते हुए और रांची ने आने वाले वाहन काठी टांड़ चौक से ठाकुरगांव होते हुए गंतव्य तक जा सकते है। बता दें कि 2 हजार पुलिस के जवान और 200 वोलेंटियर जतरा में सुरक्षा की कमान संभालेंगे। वहीं 100 सीसीटीवी कैमरा, तीन मंच और 10 वॉच टावर से भी निगरानी की जा रही है।