प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने आएंगे चतरा। जहां पीएम जिले के अति महत्वाकांक्षी चतरा-गया रेल लाइन निर्माण कार्य योजना का शिलान्यास करेंगे। सांसद सुनील कुमार सिंह के विशेष आग्रह पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी सहमति दी है। हालांकि अभी इसकी ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। लेकिन कुछ दिनों में प्रधानमंत्री के चतरा आगमन का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। रेल मंत्रालय ने अपनी अंतिम स्वीकृति गया-चतरा रेल लाइन निर्माण योजना को प्रदान की है। बता दें कि 5452 करोड़ के लागत से इस रेल लाईन का निर्माण होना है।