सुझावों व समस्याओं के समाधान हेतु टॉक टू डीसी

देवघर – देवघर जिला वासियों की सुझावों व समस्याओं के समाधान हेतु टॉक टू डीसी ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन सोमवार दिनांक 05 सितंबर को पूर्वाहन 11:00 बजे से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में किया जाएगा। इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए कोई भी व्यक्ति निःशुल्क अपने क्षेत्र के नजदीकी प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से अपने समस्याओं व सुझावों को उपायुक्त के समक्ष रख सकता है। गौरतलब हो कि उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार को टॉक टू डीसी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिससे कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों के साथ सुदूर इलाकों में रह रहे व्यक्ति भी अपनी समस्याओं एवं सुझावों को जिला प्रशासन के समक्ष रख सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *