गुमला– भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष खुशमन नायक ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय से सटे सोसो गांव का दौरा करने पहुंचे। जहां उन्होंने गांव के लोगों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को सुना। इस अवसर पर गांव के गरीबों ने उन्हें अपनी आप बीती सुनाते हुए बताया कि सोसो महली टोली गांव में लगभग 100 परिवार महलि जाति के हैं जो अनुसूचित जन जाति की श्रेणी में आते हैं और लगभग 20 परिवार घासी समाज के हैं जो अनुसूचित जाति की श्रेणी में आते हैं। इस टोले के सभी परिवार गरीब हैं और रोज मजदूरी करके अपना परिवार चलाते हैं। यह लगभग सभी लोगों के कच्चे मकान है… जो की अक्सर तेज बारिश में दाह जाते है। बीते दिन भारी बारिश होने से अगस्ती देवी के मिट्टी का आवास ध्वस्त हो गया, अब इनके परिवार के समाने रहने की भारी समस्या हो गई है। इस गांव में सरकार की योजनाओं के तहत कोई भी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हुई है। इन गरीबों को न प्रधान मंत्री आवास मिला है न पानी पीने की कोई सुविधा है, न ही पक्की सड़क है न नाली। ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए भाजपा नेता खुशमन नायक ने जिला प्रशासन एवम प्रखंड प्रशासन से इस गांव के गरीबों के लिए प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ देने एवम अन्य बुनियादी सुविधाएं देने की मांग की है।