पाकुड़ में गणेश चतुर्दशी महोत्सव पर रंगारंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पाकुड़– जिला के सार्वजनिक गणेश पूजा समिति रेलवे मैदान मे आयोजित गणेश महोत्सव के दूसरे दिन बच्चों के लिए सांस्कृत सह नृत्य प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पाकुड़ उपायुक्त वरुण रंजन सहित वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार, पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन उपस्थित हुए। जहां सभी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित एवं फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सार्वजनिक गणेश पूजा समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों को माला पहनाकर एवं वस्त्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए स्वागत किया। मंच का संचालन पूजा समिति के हिसाबी राय ने किया तथा उपायुक्त वरुण रंजन ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री गणेश जी का पूजा हिंदु वर्ष की पहली पूजा मानी जाती है। इस पूजा के साथ हिंदुओं की सभी पूजा उत्सवों का शुभारंभ हो जाता है।  बीते  साल से कोरोना काल ने सभी प्रकार का उत्सव के आयोजन को प्रभावित किया। लेकिन इस वर्ष स्थिति नियंत्रण में है और सभी पूजा उत्सव का आनंद ले पा रहे है। वहीं कार्यक्रम के दौरान नन्हें कलाकारों ने विभन्न प्रकार की प्रस्तुति दी। जिसका सभी ने भरपुर आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *